कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- ‘भाई को बिकिनी में…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। यह एड रक्षाबंधन के मौके से जुड़ा है, लेकिन इसमें कृति के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। विज्ञापन में कृति ऑफ-व्हाइट आउटफिट में दिखाई देती हैं। उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर आधारित विज्ञापन में इस तरह का लुक दिखाना सही नहीं है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे केवल फैशन और विज्ञापन की क्रिएटिविटी का हिस्सा बताया है।

कंगना ने कृति के विज्ञापन पर कसा तंज

विवाद बढ़ने के बाद अब कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कृति के विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिलाओं के पास कपड़ों के कई विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कपड़ों का जिक्र किया। इसके बाद कंगना ने तंज कसते हुए पूछा कि जब इतने विकल्प हैं तो कोई अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेगा? कंगना ने यह भी कहा कि उन्हें यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया हुआ लगता है। उनके इस बयान के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

कुत्ते को राखी बांधने वाला सीन भी बना चर्चा का कारण

इस विज्ञापन में कृति सिर्फ अपने लुक की वजह से ही नहीं, बल्कि एक अन्य सीन को लेकर भी चर्चा में हैं। एड के एक हिस्से में वह एक कुत्ते के साथ नजर आती हैं। कुत्ते के भौंकने के बाद कृति उसे राखी बांधती दिखाई देती हैं। माना जा रहा है कि इस सीन के जरिए पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा बताने का संदेश देने की कोशिश की गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस हिस्से को लेकर भी लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। अब कंगना की प्रतिक्रिया के बाद कृति सेनन का यह विज्ञापन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Read more-आरक्षण पर बवाल के बीच कांग्रेस ने खोला नया मोर्चा, जाति जनगणना को लेकर कही बड़ी बात

Hot this week

30 साल की राजनीति के बाद गडकरी का बड़ा इशारा! बोले- ‘मैं अब ज्यादा काम नहीं…’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने राजनीतिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img