आजादी के बाद पहली बार भारत के इन 13 गांवों में फहराया जाएगा तिरंगा, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Independence Day 2024: हमारे देश को आजाद हुए 77 साल हो जाएंगे। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के 78वें जश्न में डूबा होगा। पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर रहा है। हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। आजादी के जस में 15 अगस्त को पूरे देश में तिरंगा झंडा फहराया जाता है। लेकिन भारत के 13 ऐसे गांव जहां आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। जिसको लेकर इन गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। यह गांव छत्तीसगढ़ के हैं जहां पर नक्सल प्रभावित होने के कारण तिरंगा नहीं फहराया जाता था।

पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

आजादी के 78वें दिवस पर छत्तीसगढ़ के इन 13 गांवों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के इन 13 गांव में स्वतंत्रता दिवस की काफी जोरों से तैयारी चल रही है। बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. बताया कि पिछले गणतंत्र दिवस के बाद इन स्थानों पर सुरक्षा सिविल स्थापित किए गए थे। नए शिविरों की स्थापना के बाद क्षेत्र को नई पहचान दी है। शिविर शांतिपूर्ण और समृद्ध बस्तर के निर्माण में युवा और वृद्धो के लिए
आशा की किरण के रूप में कार्य करेंगे।

क्षेत्रो में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को अवसर पर नेरलीघाट (दंतेवाड़ा जिला), पानीडोबीर (कांकेर), गुंडम, पुतकेल और छुटवाही (बीजापुर), कस्तूरमेटा, मसपुर, इराकभट्टी और मोहंदी (नारायणपुर), टेकलगुडेम, पुवर्ती, लाखापाल और पुलनपाड़ (सुकमा) गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा। आपका बताते हैं बृहस्पतिवार की सुबह रायपुर के पुलिस परेड मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अन्य मंत्री और विधायक राज्य में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Read More-704 टेस्ट विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन T20 में 10 साल बाद करेगा वापसी, खुद दिया बड़ा बयान

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img