ना पंडित ना मंडप… भगत सिंह की फोटो को साक्षी मानकर दूल्हा दुल्हन ने की शादी,चर्चा में है ये अनोखी शादी

Haryana News: शादी में लोग लाखों का खर्चा करते हैं। मेहमानों की लंबी लिस्ट की जाती है भारी भरकम व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस समय हरियाणा के झज्जर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा दुल्हन ने ना तो पंडित बुलाया और ना ही मंडप सजाया गया बहुत ही अनोखे अंदाज में दोनों ने शादी की। इतना ही नहीं दोनों की शादी का कार्ड भी चर्चा में रहा है। इस गांव में भगत सिंह की तस्वीर को साक्षी मानकर दूल्हा दुल्हन ने शादी के सात फेरे लिए।

शहीद भगत सिंह की तस्वीर को साक्षी मानकर की शादी

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव गोरिया में एक अनोखी शादी हुई है। गोरिया के शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य सर्वेश भुक्कर ने केक काटकर अपनी दुल्हन पारस को वरमाला पहनाई। इस दौरान कोई भी सोने चांदी के आभूषण विवाह में नहीं लिए गए। शहीद भगत सिंह को साक्षी मानकर शादी की रस्में में पूरी की गई। इसकी शादी में ना पंडित जी और ना ही मंडप सजा था। आपसी सहमति से मंत्रोच्चार के साथ शादी करने के बजे के कट करवा भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करने के बाद दूल्हा दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई गई।

इंकलाब जिंदाबाद के लगे नारे

वरमाला पहनाने के दौरान इंकलाब जिंदाबाद और भगत सिंह के अमर रहे के नारे लगाए गए। शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य सर्वेश भुक्क‌‌‌र ने बताया कि वे छात्र जीवन से ही भगत सिंह के जीवन से प्रभावित रहे हैं। वे भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने अपने शादी के कार्ड पर गणेश भगवान की फोटो के बजाय शहीद भगत सिंह की फोटो छपाई है।

Read More-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आएंगी स्मृति ईरानी, निभाएंगी ये रोल!

Hot this week

निरहुआ के एक शब्द से भड़कीं रानी चटर्जी, पलटवार में खोलने लगीं कई राज!

जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का विवाद...

‘मिर्जापुर’ का वो सीन जिसने रसिका दुग्गल को अंदर तक हिला दिया, बोलीं- ‘मैं पूरी तरह से…’

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाकर रसिका...

13 साल बाद झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 आरोपी दोषी करार; जानिए उस दिन क्या हुआ था

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले में करीब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img