Friday, February 13, 2026

प्रकृति का कहर! पुलवामा में अचानक फटा बादल, हुआ जलप्रलय

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में प्रकृति का कहर देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बामे फटने अचानक बाढ़ आ गई है बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है। सुबह के वक्त एक निजी मौसम एजेंसी ने बादल फटने की आशंका जाहिर की थी और दोपहर में अचानक पुलवामा में बादल फट गया। जम्मू कश्मीर में सुबह से कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है।

नजदीकी जंगल में फटा बादल

यह घटना राजपुर तहसील के अचगोचा इलाके में हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि नजदीकी जंगल में बादल फटा है जिस वजह से आसपास के गांवों मे पानी तेजी से घुस गया है। राजपुरा में बादल फटने से तबाही हुई इसका वीडियो भी सामने आ रहा है। सड़कों पर पानी तेजी से बह रहा है यह पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा है। अचानक सड़कों पर पानी आने से लोगों को यातायात में दिक्कत हो रही है।

यातायात में हो रही दिक्कत

वही आपको बता दे गांदरबल में भी भारी बारिश हुई है सड़के जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर केवल अपनी ही अपनी नजर आ रहा है। लोगों को आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इससे पहले बांदीपोरा में कल बादल फटने की खबर आई थी जिससे फुट ओवर ब्रिज को नुकसान हुआ था। कई जगह सड़के बह गई थी।अरीन और दर्दपुरा गांव में बादल फटाका दोनों गांवों में सैलाब आ गया था।

Read More-दिल्ली में डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव, कांग्रेस बोली-महिलाओं की सुरक्षा किसके भरोसे?

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img