शहबाज शरीफ देखते रह गए… जब एक साथ पुतिन और जिनपिंग ने PM मोदी से मिलाया हाथ, सामने आया खास VIDEO

SCO Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात चर्चा में आ गई है। मंगलवार को समिट के दौरान तीनों नेताओं के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मिली। सामने आए वीडियो में पुतिन और जिनपिंग पीएम मोदी की ओर बढ़ते हुए नजर आते हैं। इसके बाद तीनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत भी की। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे नेताओं की नजर भी इस मुलाकात पर रही।

पास खड़े थे शहबाज शरीफ, लेकिन नहीं हुई बातचीत

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी कुछ दूरी पर खड़े नजर आए। जब पुतिन और जिनपिंग पीएम मोदी से मुलाकात कर रहे थे, उस समय शहबाज शरीफ इस नजारे को देखते रहे। हालांकि पीएम मोदी और शहबाज शरीफ के बीच इस दौरान कोई बातचीत नहीं हुई। तीनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फोटो सेशन के दौरान हुआ पूरा घटनाक्रम

यह मुलाकात SCO समिट के दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान हुई। शुरुआत में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख एक साथ फोटो सेशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुतिन और शी जिनपिंग पीएम मोदी की तरफ आए। दोनों नेताओं ने पीएम मोदी का अभिवादन किया और कुछ समय तक बातचीत की। तीनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि इस मुलाकात में हुई बातचीत का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है।

SCO मंच से आतंकवाद पर PM मोदी का कड़ा संदेश

समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों से मिलकर काम करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज पूरी मानवता के लिए बड़ी चुनौती है और इसके खिलाफ सिर्फ प्रतिक्रिया देने की नीति पर्याप्त नहीं है। पीएम मोदी ने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने मिलने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करने की जरूरत बताई। उन्होंने अफगानिस्तान की स्थिति का भी जिक्र किया और कहा कि शांत और सुरक्षित यूरेशिया के लिए अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता जरूरी है। भारत आगे भी अफगानिस्तान के लोगों के विकास और मानवीय मदद में योगदान देता रहेगा।

Read more- मंडे को फिल्मों की कमाई में मचा उलटफेर, ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया; ‘टॉक्सिक’ समेत इन फिल्मों का हाल

Hot this week

शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी ने खोल दी आतंकवाद की पोल, SCO में दिया ऐसा संदेश

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img