22 लाख उम्मीदवार, 95 हजार एग्जाम रूम और 1.38 लाख CCTV के बीच शुरू हुआ सबसे बड़ा परीक्षा महाअभियान

NEET UG Re-Exam 2026: आज देशभर और विदेश के चयनित केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कुल 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हो रही है और इसके लिए केंद्रों पर सख्त ड्रेस कोड और एंट्री नियम लागू किए गए हैं।

1.38 लाख CCTV और 51 हजार जैमर से लैस सिस्टम

इस बार परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे देश में लगभग 95,000 परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 51,311 जैमर लगाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी को रोका जा सके। हर परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर तैनात हैं, जबकि प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अधिकारी मौजूद हैं। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअली की जा रही है, जिसमें 6,700 ऑब्जर्वर और 100 से अधिक वर्चुअल मॉनिटरिंग टीमें शामिल हैं।

CBI की जांच जारी, कई राज्यों में गिरफ्तारियां

NEET UG 2026 परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद लिया गया। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र से कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी डॉक्टरों, शिक्षकों और NTA से जुड़े विशेषज्ञों तक पहुंच चुकी है। सरकार ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार बेहद सख्त कदम उठाए हैं।

बसों से लेकर बायोमेट्रिक तक, हर स्तर पर तैयारी

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई राज्यों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुंबई में बेस्ट बस हड़ताल को देखते हुए अतिरिक्त 60 बसें चलाई गई हैं, ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। इस बार परीक्षा 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही है और हर केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था है। करीब 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।

Read More-नाचने के लिए डांसर बहनों को बुलाया, फिर 13 लोगों ने बंधक बनकर किया ये गंदा काम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img