Thursday, December 4, 2025

मनमोहन सिंह के निधन के शोक में राष्ट्रपति भवन में झुकाया गया आधा राष्ट्रीय ध्वज, अमेरिका ने भी जताया शोक

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक व्यक्त कर रहा है। मनमोहन सिंह के निधन पर आज होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं साथ ही सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वही आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

राष्ट्रपति भवन में झुकाया गया आधा राष्ट्रीय ध्वज

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्र भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। वही केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय दो ज्यादा झुकने का निर्देश दिया है।

अमेरिका ने भी जताया दुख

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकेन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की। इस डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टेट द्वारा बयान जारी किया गया है। और कहा,”संयुक्त राज्य अमेरिका पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे। उनके द्वारा किए गए काम ने पिछले दो दशकों में हमारे देशों द्वारा मिलकर हासिल की गई अधिकांश उपलब्धियों की नींव रखी थी। अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में उन्होंने योगदान दिया था…” वहीं पर पूर्व पीएम के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दुख व्यक्त किया है। वही मोहन भागवत ने भी दुख जताया है।

Read More-CM योगी का ये मंत्री मनमोहन सिंह का रहा है बॉडीगार्ड, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर नम हुई आंखें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img