भारत में हुई मंकीपाॅक्स की दस्तक, केंद्र सरकार ने की पहले मामले की पुष्टि

एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि यात्रा से संबंधित संक्रमण के रूप में की गई है। वही बताया गया है कि इंपोर्ट संक्रमण वाले देश से यात्रा करके मरीज आया था इसीलिए यह मामला पाया गया है।

78
Monkeypox Virus

Monkeypox Virus: कोरोनावायरस के बाद भारत में एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है। भारत में एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमपॉक्स को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि यात्रा से संबंधित संक्रमण के रूप में की गई है। वही बताया गया है कि इंपोर्ट संक्रमण वाले देश से यात्रा करके मरीज आया था इसीलिए यह मामला पाया गया है।

केंद्र सरकार ने की पहले मामले की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि एक युवा पुरुष मरीज जो हाल ही में मंकीपाॅक्स संक्रमण से जूझ रहे देश से आया था, उसकी पहचान एमपॉक्स के मामले के रूप में की गई है। वही एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लैब ने मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड 2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की है। यह मामला एक अलग मामला है, जो जुलाई 2022 से भारत में रिपोर्ट किए गए पहले के 30 मामलों के समान है। यह वर्तमान सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का हिस्सा नहीं है।

चिंता की कोई बात नहीं- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। बीते दिन पहले रविवार को एक युवा शख्स की एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के संक्रमण के मामले के रूप में की गई है। जो हाल ही में एमपॉक्स संक्रमण वाले देश से यात्रा करके आया है। इस मरीज की हालत स्थिर है चिंता की कोई बात नहीं है। मरीज को कोई अन्य बीमारी नहीं है।

Read More-पति जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने की गणपति बप्पा की पूजा, हो गई ट्रोल