Wednesday, December 3, 2025

यमुना नदी में मिली मोहम्मद शमी की लाश, SUV ने बाइक को मारी थी टक्कर

Accident News: कालिंदी कुंजी इलाके में 1 नवंबर को मोहम्मद शमी नाम के एक युवक को एसयूवी टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भयंकर था मोटरसाइकिल सवारी युवक मोहम्मद शमी नदी के किनारे बने डिवाइडर से लड़ा और उछलकर यमुना नदी में जा गिरा। बाइक पर सवार उसकी पत्नी वह 10 माह की बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गई वहीं युवक नदी में जा गिरा। यह हादसा 1 नवंबर को हुआ था।

8 दिन बाद बरामद हुआ युवक का शव

कालिंदी- कुंज थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर चालक की तलाश यमुना में शुरू की। आखिरकार शुक्रवार देर रात गांव चांदपुर के पास यमुना नदी में युवक मोहम्मद शमी का शव बरामद किया गया है। शुक्रवार देर रात 8 दिन के बाद गांव चांदपुर यमुना नदी में पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को सबको पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि युवक नोएडा में आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे मोहम्मद शमी

एच-65 अबुल फजल एन्क्लेव दिल्ली निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद शमी अपने परिवार के साथ रहते थे। 1 नवंबर को वह मोटरसाइकिल पर सवार अपनी 32 वर्षीय पत्नी अर्शी रफीक और 10 माह की बेटी सुरैन शमी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। जिस समय वह लौट रहे थे कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन की सड़क पर एक तेज रफ्तार मिनी एसयूवी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मोहम्मद शमी मोटरसाइकिल समेत यमुना किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गए सामी उछलकर यमुना नदी में जा गिरे। हादसे में पत्नी बाद 10 माह की बेटी दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Read More-‘मेरी पत्नी की CM बनने की कोई इच्छा नहीं है…’, केजरीवाल का बड़ा बयान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img