दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान का तांडव: कैसे उड़कर विमानों से टकराए भारी स्टैंड?

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर रविवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण एयर इंडिया के तीन खड़े विमान क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना टर्मिनल-2 के पास हुई, जहां विमान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों के साथ खड़े थे। अचानक मौसम बिगड़ने से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्राउंड स्टाफ तुरंत हालात संभालने में जुट गया।

 कैसे हुए विमान आपस में टकराए

सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 4:40 बजे तेज हवाएं इतनी तेज हो गईं कि ग्राउंड सपोर्ट उपकरण जैसे स्टेप लैडर और ट्रेस्टल अपनी जगह से खिसक गए। ये भारी उपकरण हवा के दबाव में नियंत्रित नहीं रह पाए और एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गए। इस टक्कर के कारण तीनों विमानों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उन्हें तुरंत जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया। हादसे ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक विमान ज्यादा क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, तीन में से एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ है और उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं। बाकी दो विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और उम्मीद है कि वे जल्द ही सेवा में लौट सकते हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सभी ग्राउंड उपकरणों की जांच तेज कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों। यात्रियों की उड़ानों पर भी इसका आंशिक असर देखने को मिला है।

 सुरक्षा व्यवस्था और मौसम चेतावनी पर सवाल

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या मौसम विभाग की चेतावनी समय पर एयरपोर्ट तक नहीं पहुंची या सुरक्षा उपायों में कमी रह गई। आमतौर पर तेज हवाओं की जानकारी पहले मिल जाती है, जिससे ग्राउंड उपकरणों को सुरक्षित किया जा सकता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। इससे एयरपोर्ट की मौसम पूर्वानुमान और ग्राउंड हैंडलिंग सिस्टम की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More-सुबह-सुबह क्यों कांपी धरती? 1 घंटे में 3 बड़े झटकों ने बढ़ाई दहशत, सुनामी अलर्ट से मचा हड़कंप

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img