अलविदा मनमोहन सिंह! पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई है।

281
Manmohan Singh

Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। पूरे राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी गई। निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी गई। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई है।

21 तोपों की दी गई सलामी

नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी। निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी।

92 साल की उम्र में ली थी अंतिम सांस

पूर्व पीएम ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, रूस, पाकिस्तान और श्रीलंका समेत दुनियाभर के नेताओं ने शोक जताया‌। सभी देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। अफगानिस्तान, मालदीव, मॉरीशस और नेपाल के नेताओं ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

READ MORE-मनमोहन सिंह की समाधि को लेकर शुरू हुई राजनीति, अखिलेश यादव ने BJP को याद दिलाई परंपरा