विदेश मंत्रालय की अपील, झूठ बोलकर किया जा रहा रुसी सेना में भर्ती, झांसे में न आए

विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीयों से एक अपील की है। भारत सरकार ने रूस में काम करने के लिए ठगे गए भारतीय नागरिकों के मामले में सख्त कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें झूठ बोलकर धोखे से ले जाया गया है यह मानव तस्करी का मामला है इस मामले में सीबीआई ने कुछ रेड की है। आप लोग किसी भी तरह के झांसे में बिल्कुल भी ना आए।

विदेश मंत्रालय ने की लोगों से अपील

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि,’रुस से लगभग 20 भारतीयों ने हमसे संपर्क किया है जो भारत लौटना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कथित तौर पर इस मानव तस्करी रैकेट में धोखा दिया गया था। उन्हें झूठ बोलकर धोखे से ले जाया गया। यह मानव तस्करी का मामला है। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह किसी तरह के झांसे में बिल्कुल भी ना आए।’

भारतीयों से जबरदस्ती लड़वाया जा रहा युद्ध

रिपोर्ट के मुताबिक काम की तलाश में गए भारतीयों से रूस में जबरदस्ती युद्ध लड़वाया जा रहा है। आपको बता दें रूस और यूक्रेन के बीच करीब 3 सालों से युद्ध जारी है। यह युद्ध अबतक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।रूस और यूक्रेन को अब सैनिकों की भी कमी खलने लगी है। इस बीच खबर आ रही है कि रूस में रह रहे 20 नागरिकों ने भारतीय अधिकारियों से सम्पर्क साधा है और जल्द से जल्द भारत लौटने की गुहार लगाई है।

Read More-महाशिवरात्रि पर ओडेल 2 का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिवील, शिव भक्ति में लीन दिखीं तमन्ना भाटिया

Hot this week

जाह्नवी कपूर ने अचानक छोड़ी करण जौहर की एजेंसी—क्या बदल रहा है बॉलीवुड का पूरा खेल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के धर्मा कॉर्नरस्टोन टैलेंट एजेंसी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img