मंदिर के गर्भ ग्रह से रामलला की पहली तस्वीरें आई सामने, बाल स्वरूप में दिखे भगवान श्री राम

Ram lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान श्री राम की पहली तस्वीर सामने आ गई है। बीते दिन गुरुवार को पूरे विधि विधान से श्री राम लला के विग्रह को नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजमान कर दिया गया है। गुरुवार को भगवान श्री राम की गर्भ ग्रह से पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें श्री राम बाल स्वरूप में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है।

बाल स्वरूप में दिखे भगवान श्री राम

गुरुवार रात को रामलला की गर्भ ग्रह से पहली तस्वीर सामने आई है। अभी इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके श्रीमुख को छोड़कर बाकी जगह से कवर हटा दिया गया है। विग्रह का पूर्ण अनावरण प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ही किए जाने की संभावना है। भगवान श्री राम की यह मूर्ति बाय स्वरूप की है। गुरुवार को श्री राम लला को गर्भ ग्रह से विराजमान करने से पहले विभिन्न संस्कार और पूजन किए गए। यह पूरा कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार रात को रामलला की गर्भ ग्रह से पहली तस्वीर सामने आई है।

22 जनवरी को की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा

आपको बता दें मंगलवार 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। 22 जनवरी को पीएम मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी में विभिन्न अनुस्थानो के बीच प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। एक पुरोहित ने बताया की प्रतिमा को 21 जनवरी तक जीवन दयानी तत्वों से सुवासित कराया जाएगा। जिसका कम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा गर्भ ग्रह में भगवान चल के साथ अचल स्वरूप में भी विराजमान होंगे। दोनों प्रतिमाएं बुधवार को ही परिसर में पहुंच चुकी थी। श्याम वर्णी अचल प्रतिमा गर्भ ग्रह में स्थापना की गई है। इसी के साथ दोनों ही प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का संस्कार शुरू हो गया है।

Read More-22 जनवरी को टीवी के राम और सीता देंगे फैंस को बड़ा तोहफा, अरुण गोविल ने किया ऐलान

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img