कस्टडी में युवक की मौत के बाद बेकाबू भीड़, पुलिस की राइफल तक छीनी! कहा- ‘देखों बिहारी का…’

बिहार के कटिहार में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक राकेश यादव की मौत की खबर जैसे ही फैली, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने फलका बाजार को बंद कर बीच सड़क पर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला करने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक नीले रंग की शर्ट पहने पुलिस की राइफल को अपने हाथों से मजबूती से दबाए हुए आगे बढ़ता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोग जोर-जोर से चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं, “ई बिहारी के पॉवर देखें…”

पुलिस पर भीड़ का हमला, इलाके में अफरा-तफरी

भीड़ ने पुलिस टीम पर जोरदार हमला किया और एक पुलिसकर्मी की राइफल तक छीन ली। घटना के बाद पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और यातायात ठप हो गया। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए तुरंत अतिरिक्त फोर्स तैनात की। एसपी शिखर चौधरी ने कार्रवाई करते हुए फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और जांच अधिकारी कुंदन पटेल को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन भीड़ उग्र थी। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने मृतक के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की थी और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

परिजनों का आरोप और डीएसपी का बयान

परिजन और स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने राकेश को पहचानने में गलती की थी। इसके बावजूद पुलिस ने राकेश को छोड़ने से इनकार किया और थाने में मारपीट की। मृतक को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस घटना पर डीएसपी रंजन सिंह ने कहा कि राकेश ने पुलिस हिरासत में रहते हुए कथित रूप से आत्महत्या की, और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के आदेश पर संबंधित अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं और पूरी घटना की जांच चल रही है।

इलाके में तनाव और प्रशासन की कार्रवाई

कटिहार में इस घटना ने जनमानस में भारी तनाव पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन भीड़ की उग्रता को देखते हुए इलाके में तत्काल शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Read More-ईरान ने पाकिस्तान में वार्ता से इनकार किया? अराघची ने तोड़ा चुप्पी, सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 

Hot this week

क्यों लौटाए जा रहे जम्मू-कश्मीर से CRPF, BSF और SSB के जवान? हैरान कर देगी वजह

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने जम्मू-कश्मीर से लगभग 150...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img