हे भगवान ये क्या हो रहा! पहले कई गांवों में गंजे हो रहे थे लोग अब उन्हीं के टूटकर गिरने लगे नाखून

Nail Loss: महाराष्ट्र के कई गांव में नई मुसीबत आ गई है जिस इलाके में कुछ दिन पहले लोग गंजेपन से परेशान हो रहे थे अब इस इलाके में उन्हीं लोगों के नाखून टूट कर गिर रहे हैं। इन लोगों के चिकित्सीय जांच की जा रही है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव तालुका के चार गांव में करीब 30 लोगों के नाखून टूट कर गिर रहे हैं या गिर चुके हैं। जिससे वहां के लोग काफी परेशान हैं। लोगों के मन में यह सवाल पैदा हो रहा है कि बार-बार इस तरह की चीजें क्यों हो रही है? क्या यह कोई नई बीमारी है या महामारी के संकेत हैं?

कुछ महीने पहले झड़ रहे थे बाल

बताया जा रहा है कि शेगांव तालुका में दिसंबर 2024 और इस साल जनवरी के महीने में कई लोग गंजेपन का शिकार हो गए थे। यह मामला तब राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था कई लोगों ने अचानक गंजेपन और बालों के तेजी से झड़ने की शिकायत की थी। उसे समय कुछ विशेषज्ञों ने राशन की दुकानों के जरिए बनते जा रहे गेहूं में गड़बड़ी होने का दावा किया था बताया जा रहा था कि इस गेहूं में सिलीनियम ज्यादा है इसी वजह से ऐसा हो रहा है। वहीं अब उन्हीं लोगों के नाखून टूट कर गिरने की जानकारी सामने आ रही है।

क्या बोले स्वास्थ्य अधिकारी

बुलढाणा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल बांकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शेगांव तालुका के चार गांव में 29 लोगों के नाखून विकृत पाए गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे की जांच के लिए शेगांव के अस्पताल भेजा जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह समस्या सिलीनियम की ज्यादा उपस्थिति का परिणाम हो सकती है। क्योंकि उन्हीं लोगों के नाखून गिर रहे हैं जिनके बाल झड़ रहे थे।

Read More-‘हेलो सर! मैं पत्नी को मार दिया है, मुझे…’, हत्या करने के बाद पति ने खुद पुलिस को किया फोन

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img