मुहर्रम से पहले दो अखाड़ों के बीच अचानक हुआ बड़ा विवाद, पत्थरबाजी से मच गया हड़कंप!

बिहार के शिवहर जिले में मुहर्रम की तैयारियों के बीच गुरुवार को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। नगर परिषद क्षेत्र के लेबर चौक (गांधी चौक) के पास दो अलग-अलग अखाड़ों के बीच जुलूस और अभ्यास को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में बड़े झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों अखाड़े अपने-अपने दल के साथ जुलूस की तैयारी और अभ्यास के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में क्रॉसिंग और आगे-पीछे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से मचा हंगामा

थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के पास शुरू हुआ विवाद पहले तो स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति फिर बिगड़ गई। गांधी चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे और लगभग एक घंटे तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

इस घटना को लेकर दोनों अखाड़ों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस्लामिया अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज का कहना है कि उनके अखाड़े की जुलूस की समय-सारिणी तय थी और परंपरा के अनुसार क्रॉसिंग के समय अनुमति ली जाती है, लेकिन विरोधी पक्ष ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं, मंसूरी अखाड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने माहौल खराब किया और उनके कई सदस्यों को चोट पहुंची।

 पुलिस ने शांत कराया माहौल 

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी लोग हिंसा में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी तरह की नई झड़प न हो।

 

Hot this week

UNSC में भारत की दावेदारी पर रूस का खुला समर्थन, जर्मनी-जापान के नाम पर क्यों बदला रुख?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में स्थायी सदस्यता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img