सुबह-सुबह दिल्ली के मयूर विहार में ऐसा क्या हुआ? युवक की हत्या से मचा हड़कंप, बचाने आए गार्ड पर भी हमला

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 इलाके में रविवार तड़के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के कार्यालय के सामने दुर्गा मंदिर के पास हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो लोगों ने युवक पर चाकू से हमला किया था।

बीच-बचाव करने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड पर भी हमला

बताया जा रहा है कि हाउसिंग सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने तड़के करीब 4 बजे दो लोगों को एक युवक पर हमला करते देखा। गार्ड ने हमलावरों को रोकने और युवक को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने गार्ड पर भी हमला कर दिया। इसके बाद गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

पुलिस के पहुंचने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

CCTV से आरोपियों की तलाश, विधायक ने उठाए सवाल

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि कोंडली विधानसभा क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और एक महीने में कई हत्याएं हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Read More-13 साल बाद झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 आरोपी दोषी करार; जानिए उस दिन क्या हुआ था

Hot this week

निरहुआ के एक शब्द से भड़कीं रानी चटर्जी, पलटवार में खोलने लगीं कई राज!

जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का विवाद...

‘मिर्जापुर’ का वो सीन जिसने रसिका दुग्गल को अंदर तक हिला दिया, बोलीं- ‘मैं पूरी तरह से…’

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाकर रसिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img