आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के खिलाफ CID ने लिया एक्शन, करप्शन केस में गिरफ्तार हुए चंद्रबाबू नायडू

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ आज आपराधिक जांच विभाग सीआईडी ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। तेलुगु देशम पार्टी के मुख्य चंद्रबाबू नायडू आज मुसीबत में पड़ गए हैं। आज शनिवार सुबह 3:30 बजे के करीब आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ करप्शन केस में बड़ा एक्शन लिया है।

गिरफ्तार हुए पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक दिन पहले शुक्रवार को अपनी यात्रा के दौरान एक जनसभा का आयोजन किया था। नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में शुक्रवार को तेलुगु देशम पार्टी के मुख्य चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा को संबोधित करने के बाद चंद्रबाबू नायडू अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे। तभी शनिवार सुबह सीआईडी चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन उनके कार्यकर्ताओं ने और नेताओं ने सीआईडी को गिरफ्तार करने से मना किया।

गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम ने दिया बड़ा बयान

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गिरफ्तारी के बाद बाद बयान दिया है। चंद्रबाबू नायडू ने अपने गिरफ्तारी पर बयान देते हुए कहा है कि ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेकिन अधिकारियों ने मुझे अचानक गिरफ्तार करके लोगों को भयभीत कर दिया है। सीआईडी ने बिना कोई सबूत दिखाएं मुझे किसी मामले का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मुझे एक फिर दिखाई जिसमें मेरा कोई उल्लेख नहीं है यह सब देखकर मुझे दुख हुआ क्योंकि मेरे साथ गलत हो रहा है।’

Read More-घोसी उपचुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, सपा से मिली करारी हार

 

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img