Monday, December 22, 2025

‘सोना कितना सोना है…’गाने पर Zaheer Iqbal ने करिश्मा के साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल हो गया सोनाक्षी का रिएक्शन

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’ इन दिनों टेलीविजन पर धमाल मचा रहा है। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’ को करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं। वही इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मेहमान बनकर पहुंचे थे। वहीं इसी दौरान सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ दिल जीत लेने वाली परफॉर्मेंस दी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जहीर के साथ करिश्मा ने किया डांस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया,’सोना के हीरो नंबर वन ने लोलो के साथ डांस करके माहौल सेट कर दिया।’ इस वीडियो में जहीर इकबाल करिश्मा कपूर के साथ ‘सोना कितना सोना है’ गाने पर परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा दोनों को चीयर करती हुई नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने लुटाया भरपूर प्यार

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को भी साथ में बुलाए।’वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर एपिसोड।’ वही आपको बता दें करिश्मा कपूर आखिरी बार मर्डर मुबारक फिल्म में नजर आई थी।

Read More-‘कुंडली भाग्य’ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने पहली बार फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप,’प्रीता’ के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img