शादी के बाद एक -दूजे में खोए जहीर और सोनाक्षी, सामने आई कपल की रोमांटिक तस्वीरें

सोनाक्षी ने कोर्ट मैरिज के दौरान व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। शादी के तीन दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रोमांटिक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।

111
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जाहिर इकबाल के साथ शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सोनाक्षी ने कोर्ट मैरिज के दौरान व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। शादी के तीन दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रोमांटिक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।

दूल्हे मियां के प्यार में खोई सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) ने शादी के 3 दिन बाद जहीर इकबाल(Zaheer Iqbal) के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के प्यार में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी कभी जहीर को किस करती हुई दिखाई दे रही है तो कभी उनके प्यार में डूबी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है जिसमें नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि,”क्या शानदार दिन था….प्यार…हंसी..एक दूसरे का साथ…एक्साइटमेंट और सभी अपनों का सपोर्ट हमारे यह परिवार और सभी टीम ऐसा लग रहा था कि पूरा यूनिवर्स एक साथ आ गया है उन दो लोगों की मुराद पूरी करने जो हमेशा से यही चाहते थे और उनके इस साथ के लिए दुआ भी मांगीं। हम दोनों आप सभी के प्यार और सपोर्ट पाकर अपने आप को खुशकिस्मत मानते हैं।”

Read More-‘मेरी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी…’ सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी