यश की ‘Toxic’ ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, अमेरिका में करोड़ों की कमाई से बॉक्स ऑफिस को दिया इशारा

Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार यश की  फिल्म ‘Toxic: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे यश की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी क्राइम-थ्रिलर की अमेरिका में एडवांस सेल ने शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में अब तक प्री-सेल्स से करीब 1.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होने वाली है।

अमेरिका में हजारों टिकट बिके, कमाई ने बढ़ाई उम्मीद

Toxic की अमेरिका में बुकिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के 204 लोकेशन पर 589 शोज के लिए 5,550 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों से करीब 1,21,258 डॉलर यानी 1.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। टेक्सास में फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां करीब 1,984 टिकट बिकने से लगभग 47 हजार डॉलर की कमाई हुई। कैलिफोर्निया भी मजबूत स्थिति में है। खास बात यह है कि रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं और बुकिंग लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में तेलुगू वर्जन ने भी कन्नड़ वर्जन को पीछे छोड़ दिया है।

क्या 100 करोड़ की ओपनिंग दिलाएगी Toxic?

Toxic की सबसे ज्यादा चर्चा इसके पहले दिन के कलेक्शन को लेकर हो रही है। ट्रेड में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यश की लगातार तीसरी फिल्म बड़ी ग्लोबल ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। ‘KGF’ और ‘KGF: Chapter 2’ के बाद यश की लोकप्रियता दुनियाभर में काफी बढ़ी है। अब सबकी नजर भारत की एडवांस बुकिंग पर है। 26 अगस्त को रिलीज होने वाली Toxic क्या बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी, इसका जवाब फिल्म रिलीज के बाद ही मिलेगा।

Read More-अंधभक्त कहे जाने पर भड़कीं ईशा कोप्पिकर, ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए बोलीं- ‘अगर प्यार में…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img