पति रणवीर के घर से जाने के बाद क्या करती है दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने खोला बेडरूम का राज

इस बीच बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण ने अपने बेडरूम सीक्रेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने पति को एनिवर्सरी के लिए विश किया है।

183
deepika padukone and ranveer singh

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बीते दिन अपने हस्बैंड रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है। रणवीर सिंह ने भी अपनी वेटिंग एनिवर्सरी में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी। आपको बता दे कि इस बीच बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण ने अपने बेडरूम सीक्रेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने पति को एनिवर्सरी के लिए विश किया है।

दीपिका ने किया विश

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें दीपिका पादुकोण ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा “जैसे ही मेरे पति काम पर जाते हैं, मैं फौरन सबसे अच्छी नींद पाने के लिए हसबैंड के साइड वाले बेड पर क्रॉल करती हूं। ये वॉर्मर है, कम्फर्टेबल और इसमें उनकी खूशबू आती है। ” दीपिका पादुकोण ने आगे इस पोस्ट में लिखा “सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं रणवीर।”

2018 में की थी शादी

बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण और फेमस एक्टर रणवीर सिंह ने एक दूसरे के साथ 14 नवंबर साल 2018 को शादी की थी। लेकिन शादी के काफी लंबे समय बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाइफ में एक नन्ही जान की एंट्री हुई है। 8 सितंबर को बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। क्योंकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

Read More-5 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने किया बड़ा खुलासा,बताई कपिल शर्मा शो छोड़ने के पीछे की वजह