Thursday, December 25, 2025

विराट और अनुष्का ने फैमिली के साथ मनाया न्यू ईयर, वायरल हो रहा बेटी वामिका के डांस का वीडियो

Virat and Anushka: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भले ही सोशल मीडिया के बहुत बड़े पावर कपल हूं लेकिन विराट और अनुष्का अपने प्राइवेसी का भी बहुत ध्यान रखते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

न्यू ईयर पर घर पहुंचे विराट और अनुष्का

टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अपने घर पहुंचे हैं जहां उन्होंने अपनी भतीजी के साथ फोटो क्लिक कर आई है। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपनी भतीजी के साथ पोस्ट दे रही है तो वहीं पीछे विराट कोहली स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी वामिका डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं हालांकि उनके चेहरे पर इमोजी लगा दिया गया है।

प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।

सोशल मीडिया पर कई बार दावे किए गए हैं कि विराट और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरफ से दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। विराट कोहली इस समय टीम इंडिया की तरफ से साउथ अफ्रीका दौरे पर गए हुए हैं।

READ MORE- एनिमल’ बनकर ‘बवाल’ या ‘नॉन स्टॉप धमाल’ मचाया तो… न्यू ईयर को लेकर दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लोगों को किया जागरूक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img