Thursday, December 4, 2025

महाकुंभ से घर लौटने के बाद बर्तन मांजती दिखी वायरल गर्ल मोनालिसा, वीडियो में कहीं ये बात

Mahakumbh Monalisa: कत्थई आंखों वाली लड़की मोनालिसा महाकुंभ में इस कदर वायरल हो गई है कि हर कोई उसे देखने के लिए बेताब है। मोनालिसा की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। महाकुंभ में माल बेचकर अपना जीवन यापन करने वाली मोनालिसा इस समय काफी वायरल हो रही है। उनकी प्यारी सी स्माइल और कत्थई आंखें कभी पसंद की जा रही है। उनकी पापुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि उन्हे अपनी पर्सनल जिंदगी में इंटरफेयर महसूस हुआ और काम छोड़कर अपने घर लौट आई है। घर लौट के बाद मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घर में बर्तन मांजती दिखी मोनालिसा

मोनालिसा ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल ‘मोनालिसा भोसले 08’ लाॅन्च किया है। इस चैनल ने बहुत ही कम समय में 2.28 लाख सब्सक्राइबर्स हासिल कर लिए हैं। वही घर लौटते ही मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही है। वीडियो में वह बर्तनों से भरी टोकरी उठाती है और उसे धोने लगती है। वही वीडियो में मोनालिसा कह रही है कि उन्हें घर के काम करना बहुत ही पसंद है। मोनालिसा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

रुद्राक्ष का माला बेचती है मोनालिसा

महाकुंभ 2025 में एक साधारण सी लड़की मोनालिसा अपनी अदाओं और मासूमियत के साथ लाखों लोगों की नजरों का केंद्र बन गई। महाकुंभ की पापुलैरिटी के बाद मोनालिसा ने ब्लॉगर बनने का फैसला किया। हालांकि उनके ब्लॉग पर स्पेलिंग मिस्टेक्स दिखती है, लेकिन उनके फैंस इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

Read More-प्रयागराज के महाकुंभ पहुंचे टीवी के राम, अरुण गोविल ने अपने हाथों से बांटा प्रसाद

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img