Saturday, January 24, 2026

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी ये फेमस एक्ट्रेस, महाकुंभ में किया सन्यासी बनने का ऐलान

Mamta Kulkarni News: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ममता (Mamta Kulkarni) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) हाल ही में भारत लौटी है और उन्होंने सन्यासी बनने का ऐलान कर दिया है। ममता ने संन्यास लिया और उन्होंने संन्यास की दीक्षा महाकुंभ में ली है। संन्यास लेने के बाद अब एक्ट्रेस को नया नाम भी मिल गया है।

सन्यासिन बनी ममता कुलकर्णी

हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हाल में ही भारत लौटी ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने महाकुंभ में शामिल होकर संन्यास ले लिया। आज शाम प्रयागराज में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का भट्ठाभिषेक होगा। अब ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएगी। उन्हें जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दीक्षा दी हैं और उन्होंने संन्यास लेने के बाद भगवा वस्त्र भी धारण कर लिए हैं। ममता ने संगम किनारे अपने हाथों से पिंडदान किया है।

किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की दी जाएगी पदवी

हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर दीक्षा ले ली है और अब उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी। उन्हें ये पदवी चादरपोशी की रस्म अदा करने के बाद ही दी जाएगी। ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) में बॉलीवुड में करीब 40 फिल्मों में काम किया है। साल 2021 में आई छुपा रुस्तम उनकी आखिरी फिल्म रही है।

Read More-ऑटो ड्राइवर ने कानपुर डीएम से गणतंत्र दिवस पर मांगी इच्छा मृत्यु, हैरान कर देगी वजह

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img