Thursday, January 1, 2026

गले में पीएम मोदी की फोटोज टांग कांस के रेड कार्पेट पर उतरी ये हसीन, तस्वीर देख हैरान हुए लोग

Cannes 2025: इन दिनों दुनिया में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 (Cannes Film Festival 2025) की चर्चाएं जोरों पर है। जिसमें विश्व भर के एक्टर और एक्ट्रेस अपने हुस्न का जादू भी बिखेरने में लगे हुए हैं। रेड कार्पेट पर अपनी विश्वभर के सितारे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।किसी भी एक हसीना बहुत ही चर्चा में बनी हुई है। उन्हें देखकर हर कोई भौंचक्का रह गया है। इस दौरान एक्ट्रेस गले में ऐसा नेकलेस पहने नजर आई कि उन्हें देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा था।

मोदी का फोटो पहनकर कान्स से रेड कार्पेट पर उतरी एक्ट्रेस

ये एक्ट्रेस रुचि गुर्जर है। मॉडल से एक्ट्रेस बनी रुचि कांस में गोल्डन कलर का लहंगा चोली पहने हुए नजर आई। सिर से पैर तक गोल्डन लिबास पहने इस हसीना ने गले में ऐसा नेकलेस पहना था जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। रुचि इस ड्रेस को पहन कर जैसे ही कान्स से रेड कार्पेट पर पहुंची तो लोगों की निगाहें उनके गले वाले नेकलेस पर पड़ी।

मोदी के फोटो का नेकलेस पहनने पर क्या बोली रुचि

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहने जाने पर रुचि जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,’ये नेकलेस सिर्फ एक गहना नहीं है। ये स्ट्रेंथ विजन और भारत का इस बड़े स्टेज पर राइज होने का सिंबल है। मैं इस नेकलेस को कांस में पहनकर इसीलिए आई क्योंकि मैं पीएम मोदी को सम्मानित करना चाहती हूं। जिनके नेतृत्व मे भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में भारत की छवि को फिर से परिभाषित किया है। मैं उस गौरव को अपने साथ लेकर चलना चाहती थी। यह हर उनके नेतृत्व के लिए मेरी तरफ से ट्रिब्यूट है। कान्स में राजस्थान और भारत की प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सिर्फ एक पल नहीं है ये दुनिया को संदेश है कि हम कौन हैं।’

Read More-पति अनंत अंबानी का हाथ थाम कर शॉपिंग करने निकली अंबानी की छोटी बहू राधिका, सादगी पर हार बैठेंगे दिल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img