Wednesday, February 11, 2026

अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच हर रोज होता था झगड़ा, खुद एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

Abhishek- Aishwarya: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित और फेमस कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। पिछले काफी लंबे समय से अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन चल रही है। क्योंकि दोनों एक साथ नजर नहीं आते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अंबानी की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे। इसके बाद से ही इनके बीच तनाव की खबरें सामने आने लगी। हालांकि इन खबरों को एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने खारिज कर दिया था। अब इसी बीच ऐश्वर्या और ऐश्वर्या का सालो पुराना एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच होता था झगड़ा

2010 में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि वह कितनी बार लड़ते हैं। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा,”ओह हर दिन।” उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा,”लेकिन वे झगड़े नहीं बल्कि किसी बात पर एक सहमति नहीं होने की तरह होते थे। वह ज्यादा सीरियस नहीं हेल्दी झगड़े होते थे। वरना यह रियली में बोरिंग हो जाएगा।” वहीं अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया था की लड़ाई के बाद वही सॉरी बोलते थे।

अभिषेक बच्चन कर लेते थे सुलह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि,”वह लड़ाई के बाद सुलह करने वाले पहले होते थे। उनका और ऐश्वर्या का नियम है कि वह लड़ाई होने पर भी नहीं सोते हैं। और सभी पुरुषों के बचाव में मैं आपको बताना चाहता हूं, आधा समय हम माफी मांगने का कारण यही बताते हैं कि हम बहुत नींद में हैं और बिस्तर पर जाना चाहते हैं। इसके अलावा महिलाएं बेस्ट और वह हमेशा सही होती हैं, जितनी जल्दी पुरुष इसे करने उतना ही बेहतर होगा।” आपको बता दें तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी सगाई की अंगूठी को दिखाते हुए तलाक की खबरों को खारिज कर दिया था और कहा हम ऐश्वर्या अभी भी एक साथ है।

Read More-400 साल पुराने मंदिर में शादी करेंगी बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img