Sunday, February 8, 2026

मुनव्वर फारुकी पर भीड़ ने फेंककर मारे अंडे, गुस्से में तिलमिलाए कॉमेडियन, देखें वीडियो

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से मुनव्वर फारुकी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी इफ्तार पार्टी के मुंबई के मोहम्मद अली रोड पहुंचे थे जहां अचानक गिरने मुनव्वर फारूकी पर अंडे बरसाने शुरू कर दिए। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी भीड़ की इस हरकत पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। कहां जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी मीनारा मस्जिद के पास एक मिठाई की दुकान भर गए थे जहां पर यह हरकत उनके साथ हुई है।

अचानक मुनव्वर फारूकी के साथ हुई ये हरकत

मुनव्वर फारुकी के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कहां जा रहा है कि मुनव्वर मीनारा मस्जिद के पास एक मिठाई की दुकान पर गए जहां फैंस उन्हें देखकर बेकाबू हो गए। अचानक रेस्टोरेंट के मालिक और कुछ लोगों ने मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंके जिससे वहां मौजूद कुछ लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुनव्वर फारुकी मोहम्मद अली रोड पर एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

क्यों फेक गए मुनव्वर फारुकी पर अंडे

रेस्टोरेंट मालिक और उसके स्टाफ ने मुनव्वर फारूकी पर इसलिए अंडे फेंके क्योंकि वह उनका रेस्टोरेंट छोड़कर दूसरे रेस्टोरेंट में चले गए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस ने सभी सात व्यक्तियों को नोटिस जारी कर दिया है। वही आपको बता दे अपने साथ हुई इस हरकत पर मुनव्वर फारूकी भी काफी भड़क गए।

Read More-रजनीकांत ने फिल्मों से संन्यास का बना लिया था मन, फिर ऐसे थलाइवा के डूबते करियर का सहारा बनी थी बिग बी की फिल्म

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img