पति जहीर इकबाल के बिना सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई होली, लोगों ने किया ट्रोल, दिया ये जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आज होली के त्योहार पर अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा होली सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रही हैं

11
sonakshi sinha

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का नाम हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल लाइफ सोनाक्षी सिन्हा किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा ने भी होली का त्यौहार मनाया है लेकिन इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके पति जहीर इकबाल नहीं दिखे हैं जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आज होली के त्योहार पर अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा होली सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रही हैं इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा को व्हाइट कलर के आउटफिट में होली खेलते हुए देखा गया है। सोनाक्षी सिन्हा इन तस्वीरों में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

लोगों ने किया ट्रोल तो दिया जवाब

सोनाक्षी सिन्हा ने होली का त्योहार अकेले सेलिब्रेट किया है जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “पतिदेव कहां हैं आपके?” वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा “पति नहीं खेलता क्या रंग” सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा “होली है! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से। कमेंट में थोड़ा आराम करो। जहीर इकबाल मुंबई में है और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है। ठंडा पानी डालो सर पे।”

Read More-अस्पताल में भर्ती हुई सलमान खान की ये एक्ट्रेस, 13 टांके लगने के बाद हाल हुआ बेहाल