Friday, December 5, 2025

सनी देओल की फिल्म में हुई बेटे करण देओल की एंट्री, Lahore 1947 में निभाएंगे ये किरदार

Lahore 1947: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल हमेशा ही अपने फैंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाते रहते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लाहौर 1947 फिल्म में सनी देओल के फैंस एक्टर को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित है। इसी बीच लाहौर 1947 फिल्म को लेकर बाद अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर लाहौर 1947 के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

लाहौर 1947 में हुई करण देओल की एंट्री

रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल 1947 फिल्म में नजर आ सकते हैं। लाहौर 1947 फिल्म के लिए सनी देओल के बेटे करण देओल को कास्ट कर लिया गया है। करण देओल लाहौर 1947 फिल्म में जावेद का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। लाहौर 1947 फिल्म में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सनी देओल मुख्य किरदार निभाएंगे इसके अलावा आमिर खान भी लाहौर 1947 फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म से किया था डेब्यू

सनी देओल का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। लेकिन उनके बेटे करण देओल का एक्टिंग करियर अच्छा नहीं रहा है। करण देओल पहली बार पल पल दिल के पास फिल्म में नजर आए थे। करण देओल की पल पल दिल के पास फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म को पब्लिक से बहुत ही खराब रिस्पांस मिला था जिस कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

Read More-चूड़ा सेरेमनी में भावुक हुई सुरभि चंदना, कहा- ‘माता-पिता से अलग होने का दर्द…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img