Saturday, December 20, 2025

अस्पताल में एडमिट होने की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट, कहा- ‘सारे विवादों और…’

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। खबरें आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के छठे दिन ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे इस खबर के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उनके पिता को वायरल फीवर आ रहा था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

भाइयों और परिवार के साथ मैच देखते दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

खबरें आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में एडमिट होने की खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि अब उन्होंने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह परिवार और करीबी दोस्तों के साथ t20 वर्ल्ड कप लाइव मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश और हेल्दी नजर आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अपने भाइयों और दोस्तों के साथ मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जबरदस्त ट्वीट भी किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया ट्वीट

शत्रुघ्न सिन्हा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तीखा ट्वीट भी लिखा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा,”सारे विवादों और कन्फ्यूजन से दूर…अपने दोस्तों के साथ। फैक्ट ये है कि मैंने अपने परिवार, भाइयों और कुछ दोस्तों के साथ सबसे चर्चित टी-20 वर्ल्ड कप मैच को खूब एन्जॉय किया।” शत्रुघ्न सिन्हा की यह ट्वीट और तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Read More-पछतावे से होने वाले दर्द से बेहतर…’ मलाइका अरोड़ा से अलग होने की खबरों के बीच वायरल हो रहा अर्जुन कपूर का पोस्ट

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img