Friday, January 23, 2026

हादसे से बाल-बाल बचे सनम तेरी कसम’ एक्टर हर्षवर्धन राणे, शेयर किया डरावना वीडियो

Harshvardhan Rane Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता हर्षवर्धन राणे इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभी इसी बीच हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी टीम के साथ केक कटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन राणे एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए हैं।

वीडियो शेयर कर भगवान का किया शुक्रिया अदा

इस वीडियो में दिख रहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का फाइनल शेड्यूल चंडीगढ़ में था इस दौरान टीम में एक केक कटिंग पार्टी रखी थी। इस पार्टी के दौरान हीलियम के गुब्बारे भी लगाए गए थे जो अचानक से फट गए और वहां पर तफरी मच गई। इस पार्टी में सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे भी मौजूद थे। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”सभी लोग ठीक हैं आज सुबह-सुबह हम सभी सुरक्षित थे, हमारी पूरी टीम लगातार पांच नाइट शिफ्ट में शूटिंग कर रही थी और एक दीवाने की दीवानियत के खत्म होने का जश्न मना रही थी। तभी हमारे पीछे 8-9 फीट की दूरी पर हीलियम गुब्बारे फूट गए।’

हर्षवर्धन राणे ने लिया ब्रेक

शूटिंग खत्म होने के बाद हर्षवर्धन राणे ने थोड़ा ब्रेक लिया है अब वह आराम करना चाहते हैं वह इस समय गुजरात के गिर जंगलों में बने वन्य जीव लॉज आरामनेस में समय बिता रहे हैं। हर्षवर्धन राणे एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि वह साइकोलॉजी ऑनर्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और अगले हफ्ते ही उनके एग्जाम्स भी हैं।

Read More-मधुमक्खी बनी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत की वजह? करीबी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img