एनिमल की आंधी में खुद को संभाल नहीं पा रही Sam Bahadur! छठे दिन के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Sam Bahadur: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 1 दिसंबर के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई है। रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने रिलीज होने के बाद लगातार ताबड़ तोड़ कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। अभी इसी बीच विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रणबीर कपूर की एनिमल के आगे ज्यादा तेज टिक नहीं पा रही है।

छठे दिन ऐसा रहा सैम बहादुर का हाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का सामना एनिमल से हुआ है। सैम बहादुर फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.30 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन अभी भी से बहादुर फिल्म लगातार सिनेमा घरों में बनी हुई है। सैम बहादुर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन बहुत ही शानदार रहा था क्योंकि पहले दिन सैम बहादुर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड रुपए का कलेक्शन किया था।

इतना था सैम बहादुर फिल्म का बजट

विक्की कौशल की फिल्म सैमबहादुर का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। अगर हम विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के टोटल कलेक्शन की बात करें तो से बहादुर फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 35.85 करोड रुपए कमाए हैं। सैम बहादुर फिल्म अभी तक अपना बजट नहीं निकल पा रही है। इस फिल्म से विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है।

Read More-ऐश्वर्या बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ किया डांस, तो सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग

Hot this week

राजा भैया के महल में सजे सैकड़ों हथियार, शस्त्र पूजन के पीछे क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधायक और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img