Wednesday, February 4, 2026

इमरान हाशमी के खिलाफ जंग लड़ेंगे सलमान खान- कैटरीना कैफ! Tiger 3 का ट्रेलर हुआ आउट

Tiger 3 Trailer: सलमान खान के फैंस जिस दिन का इंतजार कर रहे थे वह दिन आ गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 के ट्रेलर की रिलीज डेट 16 अक्टूबर रखी गई थी। आपको बता दें कि टाइगर 3 फिल्म का ट्रेलर आज 16 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है। टाइगर 3 फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जंग इमरान हाशमी से होती हुई नजर आएगी।

रिलीज हुआ टाइगर 3 का ट्रेलर

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर आज फैंस के साथ शेयर कर दिया गया है। यशराज फिल्म की तरफ से टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया गया है। टाइगर 3 फिल्म ट्रेलर 2 मिनट 51 सेकंड का है। 2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ का एक्शन अवतार देखने को मिला है। टाइगर 3 फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ का सामना इमरान हाशमी से होने जा रहा है। इमरान हाशमी टाइगर से फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को पसंद कर रहे फैंस

टाइगर 3 फिल्म के ट्रेलर में कैटरीना कैफ भी सलमान खान की तरह खूब धांसू एक्शन करती हुई नजर आई है। इसके अलावा टाइगर 3 फिल्म के ट्रेलर में कैटरीना कैफ और सलमान खान की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। टाइगर 3 फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे भी सीन है जहां पर सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर जिंदा है के बाद पहली बार कैटरीना कैफ और सलमान खान बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

Read More-सिंघम अगेन में Deepika Padukone का चंडालिका रूप आया सामने, पति Ranveer Singh ने कहा- ‘आग लगा देगी’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img