साई पल्लवी ने इंडियन आर्मी को लेकर कह दी ऐसी बात, वीडियो देख खौला लोगों का खून

Sai Pallavi: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री साई पल्लवी इन दोनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। साई पल्लवी इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली है रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे तो वही साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अब इसी बीच साई पल्लवी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साई पल्लवी इंडियन आर्मी को लेकर कुछ ऐसा कहती हुई नजर आ रही है जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और एक्ट्रेस पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इंडियन आर्मी को लेकर क्या बोली साई पल्लवी

साई पल्लवी पल्लवी का एक कंट्रोवर्शियल वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साई पल्लवी इंडियन आर्मी को लेकर कुछ ऐसा बोल रही है कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि 2 साल पुराना है लेकिन इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2022 का है जब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया था। वीडियो में एक्ट्रेस हिंसा पर अपने विचार रख रही हैं। वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही है कि पाकिस्तान के लोगों के लिए भारतीय सेवा आतंकवादी संगठन की तरह है। एक्ट्रेस के इस बयान पर लोग भड़क गए हैं।

एक्ट्रेस पर भड़क उठे फैंस

इस वीडियो में साई पल्लवी कहती हुई नजर आ रही है कि,”पाकिस्तानियों को भारतीय सेवा आतंकवादी समूह लगती है। जबकि हमारे लिए ऐसा नहीं है। हम उन्हें लेकर ऐसा मानते हैं इसीलिए नजरिया बदल जाता है और मैं हिंसा को नहीं मानती।” साई पल्लवी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘साई पल्लवी बॉलीवुड फिल्म माता सीता का रोल निभाने वाली है और उनकी नजर में इंडियन आर्मी और पाकिस्तान सुना एक जैसी ही है।’ इसी तरह से लोग अपनी इस वीडियो पर भड़ास निकाल रहे हैं।

Read More-सास की बर्थडे पार्टी से निकलने के बाद गुस्साए Ranbir Kapoor, पैपराजी को दिया धक्का! वीडियो वायरल

Hot this week

10 ओवर में सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 156; जानें कैसे ने किया कमाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद...

CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेस बोली- ‘उनके पास तीन…’

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img