सई पल्लवी ने छोड़ी नितेश तिवारी की ‘रामायण’? अब बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस निभाएंगी ‘माता सीता’ का किरदार!

Sai Pallavi: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी की रामायण कास्टिंग को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर निभाते हुए नजर आएंगे। वही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी को निभाने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब इसी बीच कहा जा रहा है कि सई पल्लवी इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। सई पल्लवी की जगह बॉलीवुड की इस फेमस अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है।

सई पल्लवी को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

एक रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सई पल्लवी की जगह बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को रिप्लेस किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो रामायण के मेकर्स ने जाह्नवी कपूर का छिप टैलेंट पहचान लिया है जिसे वह इसके जरिए दुनिया भर के सामने लाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से सई पल्लवी की एग्जिट और जाह्नवी कपूर की एंट्री पर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। वहीं अगर ऐसा होता है तो जाह्नवी कपूर के फैंस की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है। जाह्नवी कपूर ने कई हिट फिल्में निकली है।

ये स्टार आएंगे नजर!

रामायण की स्टार कास्ट को लेकर लंबे समय से कयास लगाया जा रहे हैं कि इस फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे तो वही हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। पहले बताया जा रहा था कि माता सीता का किरदार रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट निभा सकती हैं। लेकिन फिर सई पल्लवी का नाम सामने आया। अब जाह्नवी कपूर का माता सीता का किरदार निभाने के लिए नाम सामने आ रहा है।

Read More-पति विक्की का हाथ थामे विंटर लुक में कहां चली Ankita Lokhande? एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस

Hot this week

UAE पहुंचते ही PM मोदी का बड़ा ऐलान, हो रहे अटैक को लेकर कहा- ‘हर संकट में भारत आपके…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img