‘तारक मेहता’ के रोशन सिंह सोढ़ी की बिगड़ी तबीयत, एक्टर का हुआ बुरा हाल, अस्पताल से शेयर किया वीडियो

Gurcharan Singh : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरु चरण सिंह के रोल को आज भी पसंद किया जाता है। गुरचरण सिंह को इस किरदार से अच्छी खासी पहचान मिली है। हालांकि गुरचरण सिंह शो में अब नजर नहीं आते हैं। अब इसी बीच गुरचरण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रहे हैं।

गुरचरण सिंह की बिगड़ी तबीयत

गुरचरण सिंह ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरचरण सिंह हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए हैं। जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहते हुए दिख रहे हैं कि हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। हाल देखो, चलो रब राखा। साथी उन्होंने बताया कि जल्दी ही वह अपने फैंस को बताएं कि कि उन्हें क्या हुआ और वह गुरु पूरब की बधाइयां फैंस को लेट कर क्यों दे रहे हैं।

फैंस को सताई सोढ़ी की चिंता

गुरचरण सिंह के इस वीडियो को देखकर फैंस को उनकी चिंता सता रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या हुआ सर।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’जल्दी ठीक हो जाओ पाजी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’पाजी तुसी जल्दी ठीक हो जाओ।’

Read More-तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल ने शेयर किया पोस्ट, लिखी ये बात

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img