Thursday, December 25, 2025

सुशांत सिंह केस में क्लीन चिट मिलने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची रिया चक्रवर्ती, गणपति बप्पा के सामने टेका माथा

Riya Chakravarthy: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी गई है। शनिवार को सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर एक क्लोजर रिपोर्ट पेश की 34 साल के सुशांत सिंह 24 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसके बाद सुशांत सिंह की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया था। 1 महीने तक रिया चक्रवर्ती को जेल में भी रहना पड़ा था। अब इस केस में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई है जिसके बाद रिया चक्रवर्ती सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची रिया चक्रवर्ती

सीबीआई द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने गहरी सांस ली और वह पहली बार स्पॉट की गई है। रिया चक्रवर्ती अपनी फैमिली के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने पिंक कलर का फ्लोर सूट पहना हुआ था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। अपनी फैमिली के साथ रिया चक्रवर्ती ने सिद्धिविनायक बप्पा के दर्शन किए और बप्पा के सामने माथा टेका।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

भाई के साथ रिया चक्रवर्ती ने दिए पोज

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद सोमवार को रिया चक्रवर्ती को सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक और पापा के साथ नजर आई हैं। भाई और पापा के साथ रिया चक्रवर्ती ने एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं।

Read More-लड़खड़ाएं पिता के कदम तो बेटे सलमान खान ने झट से थामा हाथ, देख कर फैंस बोले-अपने तो अपने होते हैं

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img