Friday, December 19, 2025

नहीं रहे रतन टाटा, पीएम मोदी ने जताया शोक

Ratan Tata Death: भारत के उद्योगपति और टाटा समूह के चैयरमेन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। रतन टाटा के निधन की खबर ने उद्योग जगत ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रतन टाटा के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जाते हैं। रतन टाटा के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात की और संवेदना व्यक्त की है।

86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कल रतन टाटा की तबीयत खराब हुई थी जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कर गया था। जहां पर देर शाम उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।रतन टाटा का पार्थिव शरीर उनके कुलाबा स्थित घर ले जाया गया। इसके बाद सुबह 9.45 पर उनके पार्थिव शरीर को कोलाबा से नरिमन पॅाइंट के NCPA ले जाया जाएगा। यहां रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे।

कब हुआ था रतन टाटा का जन्म?

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। रतन टाटा ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। परिवार से जुड़ी कई कंपनियों में काम करने और अनुभव लेने के बाद 1971 में उन्हें समूह की एक फर्म ‘नेशनल रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया था। 1981 में उन्हें टाटा इंडस्ट्रीज का चेयरमैन बनाया गया। 1991 में जेआरडी टाटा के रिटायरमेंट के बाद रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला। तब उन्होंने अपने चाचा जेआरडी टाटा से टाटा समूह के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

Read More-उद्योगपति रतन टाटा की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img