भीड़ में फंसी बच्ची को निकालते नजर आए रणवीर सिंह, वीडियो देख फैंस बोले-‘पापा बनने का असर है…’

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। इसी दौरान का रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी पसंद किया जा रहा है।

66
ranveer singh

Ranveer Singh: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। अभी हाल ही में एक इवेंट रखा गया था जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची थी। वही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। इसी दौरान का रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी पसंद किया जा रहा है।

छोटी सी बच्ची को भीड़ से बचाते नजर आए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची भीड़ में फंसी हुई है और वह रो रही है। तभी रणवीर सिंह भीड़ में घुसकर उसे बच्चों के पास जाते हैं और उसे गोद में उठा लेते हैं। इसके बाद रणवीर सिंह बच्ची को बहुत ही सेफ्टी के साथ उसकी मां के पास भी पहुंचा देते हैं। रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग रणवीर सिंह की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेबी गर्ल आने पर पापा का प्यार दिख रहा है।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा,’सिंबा अब सुपरमैन बन गया है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’पापा बनने का असर है।’

Read More-‘अनुपमा’ शो लीप के बाद लीड रोल निभाने पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा