दादा रणधीर कपूर का जन्मदिन मनाने पहुंची रणबीर कपूर की बेटी राहा, व्हाइट फ्रॉक में क्यूट लगी आलिया की लाडो

Randhir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना 78 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणधीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ है। वही अब इसी बीच राहा कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है । रणबीर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अपने दादा रणधीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची है। इस दौरान राहा कपूर बहुत ही क्यूट लग रही थी।

दादा रणधीर कपूर का जन्मदिन मनाने पहुंची राहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अपने दादा रणधीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची है। हालांकि इस दौरान राहा कपूर के साथ उनके पापा रणबीर कपूर नजर नहीं आए हैं। राहा कपूर इस पार्टी में अपनी दादी यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ पहुंची है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बेबी राहा ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी हुई थी जिसमें वह परी से काम नहीं लग रही थी।

बर्थडे पार्टी में दोनों बेटियों ने भी की शिरकत

रणधीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही पहुंची है। रणधीर कपूर के जन्मदिन पार्टी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही नहीं बल्कि कुछ करीबी दोस्त भी आमंत्रित हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Read More-गुलाबी लहंगा पहन इवेंट में पहुंची महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, तोहफे में मिला हीरो का हार, वीडियो हुआ वायरल

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img