शाहरुख खान की पठान के आगे निकली रणबीर कपूर की एनिमल, इन देशों में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई

Animal Vs Pathaan Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। शाहरुख खान की पठान फिल्म 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। पठान फिल्म का साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। अब इसी बीच रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने इन दो देशों में शाहरुख खान की पठान फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह इन देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इन देशों में एनिमल ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल आए दिन बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इसके साथ रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना दिया है। एनिमल फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 4.75 मिलियन डॉलर कमाए हैं तो वही कनाडा में एनिमल फिल्म ने 6.14 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। इसके साथ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है।

तोड़ दिया पठान का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म पठान का सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्योंकि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ऑस्ट्रेलिया में 4.72 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कनाडा में 6.05 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

Read More-जब दो जिगरी दोस्त बन गए कट्टर दुश्मन… रोंगटे खड़े कर देगा Salaar का दूसरा ट्रेलर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img