विराट कोहली की बायोपिक करेंगे Ranbir Kapoor? एक्टर ने दिया बड़ा बयान

इस बीच रणबीर कपूर से जब सवाल में पूछा गया कि वह भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक में नजर आएंगे तब इस पर रणबीर कपूर ने बहुत बड़ा बयान दिया है।

304
Ranbir Kapoor On Virat Kohli

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपने अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर बहुत ही ज्यादा फैंसके बीच चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि उनके फैंस एनिमल फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनिमल फिल्म में साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली है। इस बीच रणबीर कपूर से जब सवाल में पूछा गया कि वह भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक में नजर आएंगे तब इस पर रणबीर कपूर ने बहुत बड़ा बयान दिया है।

विराट की बायोपिक करेंगे रणबीर कपूर?

आपको बता दे कि जब बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर से विराट कोहली को लेकर सवाल किए गए तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि विराट कोहली के वह सबसे बड़े फैन हैं। रणबीर कपूर से सवाल में पूछा गया कि क्या वह विराट कोहली की बायोपिक कर सकते हैं? इस बार रणबीर कपूर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि विराट कोहली खुद इतने हैंडसम है कि अगर उनके बायोपिक बनी तो उन्हें खुद अपना रोल करना होगा।

सेमी फाइनल देखने पहुंचे थे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर को कल 15 नवंबर के दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में देखा गया है। इस दौरान रणबीर कपूर भारतीय टीम की जर्सी पहने हुए नजर आए हैं। रणबीर कपूर ने भारत और न्यूजीलैंड का मैच टीम इंडिया की स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ बैठकर देखा है जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Read More-डेविड बेकहम के लिए Sonam Kapoor ने रखी पार्टी, अनिल और मलाइका सहित शिरकत करने पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे