Koffee With Karan Season: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की शादी फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हुई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक बेटी है जिसका नाम राहा कपूर रखा है। अब इस बीच रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में रणबीर कपूर बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वह आलिया भट्ट से नहीं बल्कि किसी और हसीना से शादी करना चाहते थे। रणबीर कपूर का यह वीडियो काफी विद करण के नए सीजन का है। जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं और करण जौहर उनसे एक से बढ़कर एक सवाल कर रहे हैं।
रणबीर ने आलिया को किया था रिजेक्ट
इस वीडियो में करण जौहर रणबीर कपूर के साथ रैपिड फायर राउंड खेल रहे हैं। करण जौहर ने सवाल करते हुए कहा कि,’अगर वह किसी को सच बोलने की दवा देंगे तो किससे सवाल करना चाहेंगे?’ इसके बाद वे रणवीर सिंह की तरफ देखते हैं और पूछते हैं कि क्या तुम्हें रणबीर कपूर पसंद है। फिर करण जौहर अगला सवाल करते हुए कहते हैं कि,’मेरी और हुक अप?’रणबीर कपूर सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि वह अनुष्का शर्मा से शादी करना चाहेंगे लेकिन अब वह शादीशुदा है और अपनी जिंदगी में काफी खुश भी है इसीलिए मैं बाकी दोनों के साथ हुकअप करना चाहूंगा। शादी मैं किसी से भी नहीं करना चाहूंगा।’ रणबीर कपूर का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द वह एनिमल फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदांना और अनिल कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर की यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
Read More-जोया का दीवाना बना टाइगर, Salman Khan ने शेयर की कैटरीना कैफ की बोल्ड तस्वीरें