Wednesday, December 3, 2025

रणबीर कपूर को रामायण में मिला भगवान राम का किरदार, पत्नी आलिया भट्ट ने दिया ये रिएक्शन

Alia Bhatt on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन रणबीर कपूर पहली बार भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं। इसके बाद नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आ गई है। रणबीर कपूर के रामायण में भगवान राम के किरदार पर पत्नी आलिया भट्ट ने अपना रिएक्शन दिया है।

भगवान राम के रोल पर क्या बोली आलिया भट्ट?

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण के प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें पहली बार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण में एक्टर के फर्स्ट लुक को देखा गया है। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए हैं। रणबीर कपूर के भगवान राम के रोल पर आलिया भट्ट ने कहा “कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती। यह किसी यादगार चीज की शुरुआत लग रही है। दीवाली 2026, हम इंतजार कर रहे हैं।”

दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी जहां पर साल 2026 की दिवाली में रामायण का पहला पार्ट रिलीज होगा। इसके बाद साल 2027 की दिवाली को इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी की रामायण में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे वही साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सई पल्लवी सीता माता के किरदार में नजर आएगी।

Read More-पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत ने दिया झटका, फिर बैन किए सोशल मीडिया अकाउंट

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img