Wednesday, December 24, 2025

मुंबई छोड़ इस जगह हुई थी रामानंद सागर की ‘रामायण’ की शूटिंग, रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर ने किया था खुलासा

Ramayan: दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इसके हर कलाकार ने इस तरह किरदार निभाया की लोगों को उसमें भगवान राम और लक्ष्मण की छवि नजर आने लगी। आज भी टीवी पर अगर रामायण आ जाती है तो लोग सारे काम छोड़कर रामानंद सागर की रामायण देखने के लिए बैठ जाते हैं। रामानंद सागर की रामायण को बनाने के लिए कई सालों पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग मुंबई में नहीं हुई थी।

कहां हुई थी रामायण की शूटिंग?

रामानंद सागर की रामायण के 78 एपिसोड आए थे इस शो का आखिरी एपिसोड 1988 में आया था। रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग मुंबई में नहीं बल्कि गुजरात की उमरगाम में हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए कास्ट मुंबई से ट्रेन से गुजरात जाते थे। इस बात का खुलासा रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने किया था। रामानंद सागर की रामायण में रावण के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था।

भगवान की तरह पूजे जाते थे टीवी के राम और सीता

आपको बता दे रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। वही माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल ने राम और सीता का किरदार इस तरह निभाया की लोग असल में भी भगवान समझने लगे थे। वही आपको बता दे सुनील लहरी लक्ष्मण के किरदार में नजर आए थे।

Read More-गिरफ्तार हुए ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन, नहीं काम आई माफी और 25 लाख का मुआवजा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img