Rakul Preet Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई है क्योंकि रकुल प्रीत सिंह फेमस अभिनेता जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की कई सारी तस्वीर को वायरल हुई थी। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने मेहंदी फंक्शन की कई अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके बाद रकुल प्रीत सिंह की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
रकुल में शेयर की मेहंदी फंक्शन की फोटोज
हाल ही में अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड की अदाकारा रकुल प्रीत सिंह ने कई सारी तस्वीर शेयर की है यह तस्वीर मेहंदी फंक्शन की है। रकुल प्रीत सिंह इन तस्वीरों में अपने मेहंदी फंक्शन में बहुत ही खुश नजर आ रही हैं इस दौरान रकुल प्रीत सिंह को उनके माता-पिता मिठाई भी खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए देखे जा सकते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
21 फरवरी को हुई शादी
पिछले काफी लंबे समय से बॉलीवुड की अदाकारा रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी को डेट कर रहे थे। इसके बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। 21 फरवरी साल 2024 को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर शामिल हुए थे जिसके बाद उनके फैंस ने भी कपल को खूब बधाई दी थी।
Read More-Salman Khan के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती है पाकिस्तानी एक्ट्रेस, खुद जताई इच्छा