Thursday, December 4, 2025

दूल्हा बनने जा रहा Priyanka Chopra का भाई, शादी की रस्मों में सज-धज कर पहुंची ‘देसी गर्ल’

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ चोपड़ा दूल्हा बनने जा रहा है। अपने भाई की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार सुबह तड़के ही अपने पति और बेटी के बिना मुंबई पहुंची थी। इसी साल अप्रैल में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थी वहीं अब प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी के रस्मों में भी शामिल होने के लिए इंडिया आ गई हैं।

सिमरी साड़ी पहन खूबसूरत लगी प्रियंका चोपड़ा

भाई की शादी के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा बाला की खूबसूरत लगी है। प्रियंका चोपड़ा अपने भाई के फंक्शन में मजेंटा कलर की शिमरी साड़ी पहन कर पहुंची थी। प्रियंका अपने भाई के फंक्शन में बला की खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी और अपने बालों को टॉप बन बनाया हुआ था।

ग्लासी मेकअप के साथ प्रियंका पूरी लाइमलाइट बटोरती नजर आई हैं। वेन्यू में एंट्री करते ही प्रियंका ने एंट्री गेट पर पैपराजी के लिए स्माइल के साथ पोज भी दिए हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तुरंत ही पति के पास विदेशी लौटी प्रियंका

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की रस्मों में शामिल होने के बाद रात को ही पति और बेटी के पास विदेशी लौट गई। अपने मामा की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा अपनी मां के साथ मुंबई नहीं आई थी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने में बिजी चल रही है।

Read More-23 साल शादी को हुए और 24 बच्चे का दावा करने वाली महिला का सच आया सामने, उड़े लोगों के होश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img