Priyanka Chopra: प्रयागराज के महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू हुआ था और यह 25 फरवरी को समाप्त होगा। वही फिल्मी हस्तियां अभी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रही है। अभी इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच चुकी है।
प्रयागराज पहुंची प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप पोस्ट की है इस क्लिप को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री महाकुंभ 2025 के लिए रवाना हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) भी आस्था के संगम में महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने फ्लिप कार के अंदर से रिकॉर्ड की है जिसमें शहर की एक झलक दिखाई गई है।
View this post on Instagram
अयोध्या के राम मंदिर पहुंची थी प्रियंका
आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने लगी हो लेकिन उन्होंने अपने देश से लगाव और भगवान से आस्था करना नहीं छोड़ा। एक्ट्रेस ने पिछले साल भी अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए थे। अभी कुछ दिन पहले ही वह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी पहुंची थी।
Read More-400 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंची उर्फी जावेद, महादेव के किए दर्शन, देखें तस्वीरें