Friday, November 14, 2025

प्रियंका चोपड़ा को प्यार में मिल चुका है धोखा, खुलासा करते हुए कहा- ‘मुझे बेवफाई से तकलीफ हुई थी’

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज के समय में काम नहीं जानता है प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दिखाया है। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश सेटल हो गई है। इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आई हैं। इसी बीच सालों बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया की शादी से पहले उन्हें प्यार में धोखा मिला था जिसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफ हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा को मिल चुका है प्यार में धोखा

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान प्रियंका ने अपने पार्टनर में होने वाले उन गुणों के बारे में खुलकर बात की जो पार्टनर में अगर नहीं होते तो वह शादी नहीं करती। प्रियंका ने कहा,’पहले ईमानदारी थी क्योंकि मेरे पिछले कुछ रिश्तो में ऐसे मौके आए थे जब मुझे बेवफाई से तकलीफ हुई थी। दूसरी बात यह है कि उसे फैमिली वैल्यू की सराहना करनी थी। तीसरा उसे अपने पेशे को बहुत सीरियसली लेना था क्योंकि मैं अपने पेशे को बहुत सीरियसली लेती हूं। चौथा मैं किसी ऐसे शख्स को चाहती जो क्रिएटिव हो और जिसमें मेरे साथ बड़े सपने देखने की चाह हो।’

‘अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो…’

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि,’अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो मैंने उससे शादी नहीं की होती। आपको किसी ऐसे शख्स की तलाश करनी होगी जो आपकी इज्जत करता हो। इज्जत, प्यार और स्नेह से अलग है। जब तक आपको अपना राजकुमार नहीं मिल जाता तब तक आपको बहुत सारे मेंढक मिलेंगे।’ आपको बता दे इस समय प्रियंका चोपड़ा इंडिया में है और वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं।

Read More-टीवी एक्टर शाहीर शेख ने इस फेमस एक्ट्रेस के साथ रचाई शादी? मंडप में वरमाला पहनाते हुए सामने आई तस्वीरें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img